छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरूवार को एक नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए। वहीं, चार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट किया गया।

Jul 18, 2024 - 09:59
 36
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, 4 घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरूवार को एक नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए। वहीं, चार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट किया गया। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। 

नक्सल विरोधी अभियान से लौट रहे थे जवान 

शहीद जवानों की पहचान रायपुर निवासी कांस्टेबल भरत साहू और नारायणपुर निवासी कांस्टेबल सत्येर सिंह कांगे के रूप में हुई है। जिले में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।
पुलिस के अनुसार, उक्त क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और घायल एसटीएफ जवानों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow