हरियाणा : जन आशीर्वाद रैली में हुंकार भरते हुए CM नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा को दिया ये चैलेंज

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड में है। BJP ही नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं।

Aug 26, 2024 - 14:40
 13
हरियाणा : जन आशीर्वाद रैली में हुंकार भरते हुए CM नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा को दिया ये चैलेंज

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह से एक्शन मोड में है। BJP ही नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग होना तो लाजमी। बता दें कि बीते रविवार को रैली में सीएम नायब सिंह सैनी कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर बरसे। उन्होंने मंच से हुंकार भरी कि हरियाणा में तीसरी बार बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। रैली के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म 4 अक्टूबर को मतगणना के बाद दिखाई जाएगी।

CM नायब सैनी ने हुड्डा से पूछे ये 10 सवाल

1. हुड्डा बताएं कि कांग्रेस के कार्यकाल में नौकरियां पर्ची-खर्ची पर मिलती थी, योग्य युवाओं का क्या कसूर था?
2. किसानों की जमीन सेक्शन चार और छह लगाकर दामाद के सुपुर्द कर दी, किसानों का क्या कसूर था? 
3. एमएसपी पर कितनी फसल खरीदी?
4. फसल खराब होने पर किसानों को 2-3 रुपये के चेक के बारे में बताएं। 
5. किसानों पर गोलियां क्यों चली? 
6. दलितों के घर जलाए, दलितों ने पलायन किया, उसके बारे में जनता को बताएं? 
7. बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन देते थे, उसे क्यों नहीं बढ़ाया?
8. ट्रांसफर के लिए कर्मी दर-दर ठोकरें खाते थे, भ्रष्टाचार होता था, हिसाब दें? 
9. कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में कितने बीपीएल कार्ड बने? 
10. कितने गरीब लोगों को इलाज मुफ्त में हुआ इसके बारे में भी बताएं?

सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है और अब तो वह चुल्लू भर पानी से मछली पकड़ने की स्थिति में आ चुके हैं। हुड्डा अब ओलिंपियन विनेश फोगाट के कंधे पर बंदूक रखकर स्वार्थ की राजनीति करना चाहते हैं। कांग्रेस के पास न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व। सीएम ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा व रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने आप को सीएम घोषित कर घूम रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow