पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने लुधियाना के सिविल अस्पताल का दौरा कर यहां पर दी जारी सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेहतमंद पंजाब मुहिम के तहत अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाए जाने संबंधी चल रहे कार्यों का जिक्र किया।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने लुधियाना के सिविल अस्पताल का दौरा कर यहां पर दी जारी सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेहतमंद पंजाब मुहिम के तहत अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाए जाने संबंधी चल रहे कार्यों का जिक्र किया।
पंजाब के पांच निगमों के चुनाव 15 नवंबर तक होंगे। इसके लिए स्थानीय निकाय विभाग ने राज्य चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र भेज दिया है। आपको बता दें कि, जिन निगमों में चुनाव होना है उनमे अमृतसर, जालंधर, पटियाला, फगवाड़ा और लुधियाना शामिल है।
केंद्र से यह जीएसटी क्षतिपूर्ति जुलाई, 2017 से लेकर मार्च, 2022 तक के लिए मिली है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य के उत्पाद एवं कराधान विभाग ने केंद्र के समक्ष लंबित जीएसटी मुआवजे का मुद्दा उठाया था।
पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके से एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसके पास से 4.94 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं को कड़ा जवाब दिया है। सीएम मान ने एसवाईएल (SYL) का जिक्र करते हुए कहा कि, देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में एसवाईएल का सर्वे कराने की इजाजत देने पर प्रकाश सिंह बादल की तारीफ की।
पंजाब में मोहाली की एक NIA अदालत ने घोषित आतंकवादी व पाकिस्तान में रहने वाले ‘खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ के स्वयंभू सरगना लखबीर सिंह उर्फ रोडे की राज्य के मोगा जिले में स्थित ज़मीन को जब्त करने का निर्देश दिया है।
सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि- ‘ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का यह मामला पंजाब डीजीपी के सामने रखा जाएगा और उनपर एक्शन लेने की मांग करेंगे ताकि भविष्य में और कोई व्यक्ति ऐसे ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में ना फंसे। बता दें कि भारत लौटने वाली लड़कियों में एक लड़की झारखंड की है और बाकी की सभी लड़कियां पंजाब की हैं। स्वदेश लौटने पर सभी लड़कियों ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि चीन में हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को उनकी वापसी के बाद नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। पंजाब सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं एक करोड़ रुपये, रजत के लिए 75 लाख रुपये और कांस्य के लिए 50 लाख रुपये देती… Continue reading एशियाई खेलों में पंजाब के पदक विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार: CM भगवंत सिंह मान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता एथलीट तेजस्विन शंकर से मुलाकात की और उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
दिल्ली के तेजस्विन ने डेकाथलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक जीता था।
केजरीवाल ने कहा कि शंकर दिल्ली सरकार की मिशन उत्कृष्टता योजना के लाभार्थी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में 11 में से 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं और सुझाव दिया कि यदि राज्य सरकारें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करें तो भारत वैश्विक स्तर पर पदक जीतने की क्षमता रखता है।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रत्येक राज्य को दो अलग-अलग खेल आवंटित करने चाहिए और राज्य सरकारें बुनियादी ढांचे का ध्यान रखें तथा सभी स्तरों पर खिलाड़ियों को सहायता प्रदान करें।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देर रात आग लगने की खबर सामने आई। PGI के नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल में आग लगने से मरीजों में हड़कंप मच गया।