17 लड़कियों की वतन वापसी: इराक और ओमान में फंसी हुई थी लड़कियां, सांसद संत बलबीर सीचेवाल ने की मदद

राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के निरंतर प्रयासों और विदेश मंत्रालय के सहयोग से एक महीने में मस्कट, इराक और ओमान से 17 लड़कियों को सुरक्षित वापस लाया गया है। ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी के कारण यह सभी लड़कियां पिछले छह-सात महीनों से अरब देशों में फंसी हुई थी। सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से सभी लड़कियों को सुरक्षित भारत लाया गया।

सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि- ‘ट्रैवल एजेंटों की धोखाधड़ी का यह मामला पंजाब डीजीपी के सामने रखा जाएगा और उनपर एक्शन लेने की मांग करेंगे ताकि भविष्य में और कोई व्यक्ति ऐसे ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में ना फंसे। बता दें कि भारत लौटने वाली लड़कियों में एक लड़की झारखंड की है और बाकी की सभी लड़कियां पंजाब की हैं। स्वदेश लौटने पर सभी लड़कियों ने खुशी जाहिर करते हुए राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल का धन्यवाद किया है।