Sunday, March 8, 2026
Home Current News अमृतसर में युवक-युवती की हत्या, प्रेम संबंध के चलते की हत्या

अमृतसर में युवक-युवती की हत्या, प्रेम संबंध के चलते की हत्या

Advertisement

अमृतसर के गांव भोपाराए में युवक-युवती की हत्या से सनसनी फैल गई, हत्या की वारदात को युवती के पिता ने अंजाम दिया, बताया जा रहा है कि युवक- युवती की हत्या, उनके बीच चल रहे प्रेम संबंध की वजह से हुई।

पुलिस के मुताबिक पिछले 1 साल से सुखदीप और और उसके प्रेमी जोबन सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जब इसकी खबर युवती के पिता गुरदयाल सिंह को लगी तो उसने बेटी सुखदीप कौर और उसके प्रेमी जोबन सिंह को मौत के घाट उतार दिया।

घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने युवक को अपने घर बुलाया, मौका मिलते ही आरोपी ने दोनों को करंट लगाया और धारदार हथियार से हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया।