‘पहलवान कांग्रेस के हाथों का बने मोहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व CM हुड्डा पर बोला हमला

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं। दरअसल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और उन्होंने कांग्रेस पर पहलवानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Aug 25, 2024 - 12:24
 15
‘पहलवान कांग्रेस के हाथों का बने मोहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व CM हुड्डा पर बोला हमला
‘पहलवान कांग्रेस के हाथों का बने मोहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व CM हुड्डा पर बोला हमला

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं। दरअसल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा और उन्होंने कांग्रेस पर पहलवानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली में किए गए पहलवानों के प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा कि पहलवान कांग्रेस के हाथों का मोहरा बन गए हैं। 

कांग्रेस ने खुद को मजबूत बनाने के लिए पहलवानों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें सशक्त बनाने के लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही बड़ौली ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विनेश फोगाट के मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा विनेश फोगाट को जो सम्मान बीजेपी सरकार में मिला है, वो कांग्रेस में कभी नहीं मिला। आपको क्या लगता है क्या सच में पहलवान कांग्रेस के हाथों का मोहरा बन गए हैं?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow