Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsइन दावेदारो में से बनेगा दिल्ली का CM! ये महिला विधायक सबसे...

इन दावेदारो में से बनेगा दिल्ली का CM! ये महिला विधायक सबसे आगे

दिल्ली में आज (19 फरवरी) भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। शाम सात बजे विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक से पहले पता चला है कि चार नाम तैयार किए गए हैं, जिनमें से किसी एक की ताजपोशी होगी। नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा भी सीएम की रेस में हैं, जबकि राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी है। माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए उन्हें सीएम बनाया जा सकता है।

अन्य दो नाम शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता हैं। सीएम के नाम के ऐलान से पहले शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। पहले सीएम और फिर कैबिनेट के सदस्य शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

भव्यता से बनेगी बीजेपी की सरकार – प्रवीण खंडेलवाल

इस बीच, विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां पहुंचे भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व सही समय पर सही फैसला लेता है। भाजपा की सरकार पूरी भव्यता के साथ बनेगी। हम सब कुछ करेंगे ताकि किसी के चेहरे पर आंसू न आएं और चेहरे पर मुस्कान आए।”

उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इतना जरूर कहा कि यह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भावुक क्षण है। जिस ऐतिहासिक धरती से जेपी ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, वहीं से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 27 साल का सूखा खत्म कर भाजपा दिल्ली की सत्ता में लौटी है। आप के 10 साल के राज को खत्म कर सरकार बनाने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments