पंजाब-चंडीगढ़ में कल 6 जिलों में बारिश की संभावना, आज शाम से ही बदलेगा मौसम 

पंजाब और चंडीगढ़ में आज शाम से फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। जिससे तापमान में भी एक डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Oct 3, 2024 - 10:15
 9
पंजाब-चंडीगढ़ में कल 6 जिलों में बारिश की संभावना, आज शाम से ही बदलेगा मौसम 
Advertisement
Advertisement

पंजाब और चंडीगढ़ में आज शाम से फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई है। जिससे तापमान में भी एक डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज प्रदेश में पूरा दिन साफ मौसम रहेगा। बारिश का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। वहीं, आज शाम से मौसम बदलना शुरू होगा। 

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के छह जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में बारिश की संभावना है। वहीं, माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक सर्दी राज्य में दस्तक दे सकती है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow