हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच फिर से बदलेगा मौसम, जानिए अब कब होगी बारिश?

हरियाणा में मानसून के कमजोर पड़ते ही एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में मौसम बदलने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को एक बार फिर से मौसम बदल सकता है।

Oct 2, 2024 - 12:54
 16
हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच फिर से बदलेगा मौसम, जानिए अब कब होगी बारिश?
हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच फिर से बदलेगा मौसम, जानिए अब कब होगी बारिश?
Advertisement
Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में मानसून के कमजोर पड़ते ही एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश में मौसम बदलने की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर को एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। 4 अक्टूबर को हरियाणा के 9 जिलों में बारिश हो सकती है, जिसमें सिरसा, यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिला शामिल हैं। 

इसके बाद 5 अक्टूबर को इन्हीं 9 जिलों में फिर से बारिश का अलर्ट है। बारिश के बाद इन जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा. चार अक्टूबर के बाद से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे धान के किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow