Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान जिस भाषा को समझता, हमने उसी भाषा में जवाब देना सीख...

पाकिस्तान जिस भाषा को समझता, हमने उसी भाषा में जवाब देना सीख लिया है- अभिषेक बनर्जी

जदयू सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश दौरे पर गए अभिषेक बनर्जी ने जापान में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब करते हुए उन्होंने कहा कि ‘पाकिस्तान जिस भाषा को समझता है…हमने भी उसी भाषा में जवाब देना सीख लिया है।

सांसद अभिषेक बनर्जी ने आतंकवाद और पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि आतंकवाद यदि पागल कुत्ता है तो पाकिस्तान उसका हैंडलर है।

बता दें कि भारत सरकार ने आतंकवाद पर पाकिस्तान के चेहरे को दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को अलग-अलग देशों के दौरे पर भेजा है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत के हवाई हमलों के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें हमले में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारी दिखाई दिए। तस्वीरें झूठ नहीं बोलती हैं और अब यह खुलकर सामने आ चुका है।

टीएमसी सांसद ने भारतीय समुदाय के लोगों से अपील की कि वे आतंकवाद के मुद्दे पर जागरुकता बढ़ाएं। पूरी दुनिया को इस हैंडलर से निपटने के लिए एकजुट होना होगा, वरना यह और पागल कुत्तों को जन्म देता रहेगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments