जनता दरबार के बाद विपक्ष पर बरसे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हुड्डा से मांगा उनके कामों का हिसाब

Jul 16, 2024 - 12:55
 28
जनता दरबार के बाद विपक्ष पर बरसे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हुड्डा से मांगा उनके कामों का हिसाब
जनता दरबार के बाद विपक्ष पर बरसे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हुड्डा से मांगा उनके कामों का हिसाब

सज्जन चौधरी, पंचकूला:

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। 

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया की सेक्टर 24 में एन्हांसमेंट को लेकर शिकायत मिली है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है की जल्द कोर्ट के आदेशानुसार चार्ज लिए जाए। 

हारट्रोन में लम्बे समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों को नियमित किए जाने का मांगपत्र मिला है। बिजली, पानी और आपसी झगड़ों के भी कुछ मामले आए है। 

‘प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित’

आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता की तरफ से हरियाणा में अपराध बढ़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा की आम आदमी पार्टी अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे। हरियाणा में आम आदमी सुरक्षित है। कुछ घटनाए सामने आई है, उनको लेकर सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए है। 

‘हुड्डा अपने कामों का हिसाब दें’

कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को लेकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा की हमें कांग्रेस से उनके कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए 10 साल हो गए है। अभी तक तो कांग्रेस ने हिसाब दिया नहीं है। 

कांग्रेस के राज में जमीनों की लूट हुई, सीएलयू गलत तरीके से हुए, प्लाट अलाटमेंट में भरी घोटाले हुए है। हुड्डा पहले अपने कार्यों को लेकर जवाब दे इसके बाद हमसे जवाब मांगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow