हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है AAP , 1-2 दिन में हो सकता है ऐलान

 हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए है। इसी के चलते सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Sep 7, 2024 - 13:37
 21
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है AAP , 1-2 दिन में हो सकता है ऐलान

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए है। इसी के चलते सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब कांग्रेस के साथ सीटों पर समझौता नहीं होता देखकर आम आदमी पार्टी ने अब हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा है कि आप की ओर से एक-दो दिन में अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। 

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सियासी लड़ाई में उतरने के लिए तैयार है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर प्रियंका ने कहा,'बातचीत चल रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है। आज सुनीता केजरीवाल की हरियाणा में जनसभाएं भी हैं। ग्राउंड पर हमारा संगठन मजबूत है। हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। एक-दो दिनों में उम्मीदवारों का ऐलान भी कर देंगे। उम्मीद है कि कुछ निष्कर्ष निकलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow