Wednesday, March 4, 2026
Home Current News उत्तरी दिल्ली में पेड़ की टहनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत

उत्तरी दिल्ली में पेड़ की टहनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Advertisement

उत्तरी दिल्ली के खैबर पास इलाके में रविवार को एक पेड़ की टहनी गिरने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अनीस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पेड़ की टहनी गिरने से एक व्यक्ति की मौत की पीसीआर कॉल सिविल लाइंस थाने में रात करीब साढ़े नौ बजे आई।

अधिकारी ने बताया कि अरुणा नगर निवासी अनीस खैबर पास इलाके के पास मुख्य सड़क पर साइकिल से जा रहे थे, तभी तेज हवाओं के कारण पेड़ की टहनी टूटकर उनके सिर पर गिर गई।

उन्होंने बताया कि अनीस को उनके बेटे सरफराज ने तुरंत परमानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।