यूपी : युवक के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, डेढ़ महीने में छठी बार काटा 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक सांप विकास दुबे नाम के शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। सांप ने उसे 6 बार काट लिया है।

Jul 8, 2024 - 16:40
 94
यूपी : युवक के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, डेढ़ महीने में छठी बार काटा 
यूपी : युवक के पीछे हाथ धोकर पड़ा सांप, डेढ़ महीने में छठी बार काटा 
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक सांप विकास दुबे नाम के शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ा है। सांप ने उसे 6 बार काट लिया है। डेढ़ महीने के अंदर सांप ने उसे छठवीं बार डसा है। गनीमत रही कि इस बार भी वह बच गया। 

बार-बार सांप बना रहा शिकार 

विकास दुबे का कहना है कि एक ही सांप ने उसे 6 बार काटा है और वो हर बार बच गया। सांप के काटने से पहले उसे आभास हो जाता है कि उस पर सांप हमला करने वाला है। हैरान करने वाली बात यह है कि सांप से बचने के लिए युवक पहले अपनी मौसी के यहां भागकर गया। फिर चाचा के यहां। लेकिन सांप ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

बार-बार सांप उसे अपना शिकार बना ले रहा है। इस घटना से युवक के परिजन समेत इलाके के लोग भी हैरान हैं। विकास की माने तो सांप के डसने के बाद वह जरा सा भी भयभीत नहीं हुआ और निडर होकर इलाज करवाया। विकास को हर हफ़्ते सांप डसता है। इलाज होता है और वो ठीक हो जाता है। वहीं, डॉक्टर ने बताया कि हर बार सांप के काटने के नए निशान मिलते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow