Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन की भूमि को नमन...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन की भूमि को नमन किया 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिसार के अग्रोहा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। हिसार पहुंचने पर अमित शाह ने सबसे पहले महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यहां कार्यक्रम को गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले महाराजा अग्रसेन की भूमि को नमन करते हुए वहां पर मौजूद लोगों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा अपने प्रचीन पहचान को बनाए हुए है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को गति मिली है और हरियाणा में भी तेजी से विकास कार्य हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments