Tuesday, March 3, 2026
Home Current News J&K : राजौरी में एलओसी के पास दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा बलों...

J&K : राजौरी में एलओसी के पास दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षा बलों ने सर्च चलाया ऑपरेशन

Advertisement

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मौजूद गांव में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

मंगलवार को एलओसी के पास धानका, घन्या, लंगर गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव में दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी।