HomeBreaking Newsट्रंप ने बदला फ्लोरिडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम, गवर्नर की मंजूरी के...

ट्रंप ने बदला फ्लोरिडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम, गवर्नर की मंजूरी के बाद होगा लागू

अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इस संबंध में बिल राज्य की सीनेट से पास हो चुका है और अब इसे गवर्नर रॉन डेसेंटिस की मंजूरी का इंतजार है।

गवर्नर की मंजूरी के बाद होगा लागू

यदि गवर्नर इस बिल पर हस्ताक्षर कर देते हैं और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) से भी अनुमति मिल जाती है, तो एयरपोर्ट का नया नाम जुलाई तक लागू किया जा सकता है। फिलहाल गवर्नर कार्यालय ने कहा है कि बिल मिलने के बाद ही अंतिम समीक्षा की जाएगी।

ट्रेडमार्क आवेदन के बाद आया फैसला

इस फैसले की टाइमिंग भी खास है, क्योंकि हाल ही में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने एयरपोर्ट पर ट्रंप नाम के उपयोग के लिए फेडरल ट्रेडमार्क ऑफिस में आवेदन किया है। इसमें एयरपोर्ट से जुड़ी कई सेवाओं और उत्पादों जैसे ट्रांसपोर्ट बस, फ्लाइट सूट और अन्य चीजों पर नाम के अधिकार की मांग की गई है।

राजनीतिक बदलाव का असर

पाम बीच काउंटी पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक झुकाव वाला क्षेत्र रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां राजनीतिक माहौल में बदलाव देखने को मिला है। MAGA समर्थकों और धनी वर्ग की बढ़ती मौजूदगी के कारण क्षेत्र का झुकाव दक्षिणपंथ की ओर बढ़ा है। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भी इस बदलाव की झलक देखने को मिली, जब डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने यहां बहुत कम अंतर से जीत दर्ज की थी। बता दें कि एयरपोर्ट का नाम बदलने का यह प्रस्ताव न सिर्फ प्रशासनिक बल्कि राजनीतिक और प्रतीकात्मक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

Read More

UP में आज रात 12 बजे से होंगे बड़े बदलाव, जानिए स्कूली शिक्षा पर क्या पड़ेगा असर..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments