Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsथाईलैंड और कंबोडिया के झगड़े में ट्रंप ने अड़ाई टांग, कहा- युद्ध...

थाईलैंड और कंबोडिया के झगड़े में ट्रंप ने अड़ाई टांग, कहा- युद्ध समाप्ति के बाद ही दोनों देशों के साथ होगा व्यापार

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा सीमा संघर्ष अब अमेरिका की नज़र में आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दोनों देशों से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है। ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर दोनों देश युद्ध नहीं रोकते हैं, तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल दोनों देशों के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं, लेकिन हिंसा के बीच कोई समझौता नहीं होगा।

ट्रंप ने फिर उठाया भारत-पाकिस्तान का मुद्दा

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से बात की है। अब वह थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात करेंगे। उनका कहना है कि युद्ध रोकने का यह प्रयास जटिल है, लेकिन वह इसे आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस युद्ध की तुलना भारत-पाकिस्तान संघर्ष से करते हुए उन्होंने फिर ‘अपना ढोल, अपना राग’ बजाया। ट्रंप ने कहा कि यह लड़ाई उन्हें भारत-पाकिस्तान तनाव की याद दिला रही है, जिसे उन्होंने पहले ‘सफलतापूर्वक’ खत्म किया था।

कुछ देर बाद ट्रंप ने अपडेट दिया कि उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री से भी बात की है। दोनों पक्ष युद्ध रोकने और शांति लाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि अब वह कंबोडिया को यह बात फिर से बताएँगे।

कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत

तीन दिनों से चल रहे इस युद्ध में अब तक 33 लोग मारे जा चुके हैं। कंबोडिया ने 13 मौतों की पुष्टि की है। इनमें से आठ नागरिक हैं। थाईलैंड में 20 लोग मारे गए हैं। इनमें 14 नागरिक शामिल हैं। थाईलैंड की सीमा से 1.38 लाख से ज़्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। कंबोडिया में 35 हज़ार से ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं। गुरुवार से शुरू हुए इस युद्ध में टैंक, तोप और लड़ाकू विमानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई। ट्रंप ख़ुद इस युद्ध को शांति में बदलने की पहल कर रहे हैं। उनका दावा है कि अमेरिका इसमें निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments