Wednesday, March 4, 2026
Home Current News किसान आंदोलन के कारण व्यापार हो रहा था प्रभावित- तरुनप्रीत सिंह सौंद 

किसान आंदोलन के कारण व्यापार हो रहा था प्रभावित- तरुनप्रीत सिंह सौंद 

Advertisement
13 महीने से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को अब हटा दिया गया है। पंजाब सरकार ने यह कदम व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव के कारण उठाया।
पिछले एक साल से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरने के चलते अमृतसर-दिल्ली हाईवे बंद था, जिससे व्यापार में भारी नुकसान हो रहा था। उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने कहा कि सड़कों के ब्लॉक होने से व्यापार प्रभावित हो रहा था, इसलिए किसानों को हटाने की आवश्यकता थी।