हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे का तीसरा दिन, आज पार्टी नेताओं से करेंगे मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं, आज दिल्ली दौरे का तीसरा दिन है. आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर सकते हैं.


मुख्यमंत्री सुक्खू उनसे मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और बिलासपुर से मंत्रियों को स्थान मिल सकता है. अभी हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा है और कांगड़ा से हिमाचल कैबिनेट से एक ही मंत्री शामिल है.


वहीं बिलासपुर से भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात चल रही है. आपको बता दें कि बुधवार को ये मुलाकात होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री कुछ व्यक्तिगत कारणों मुलाकात नहीं कर सके थे.