Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsWorld Bank ने पंजाब को दी 286 मिलियन डॉलर की सहायता राशि

World Bank ने पंजाब को दी 286 मिलियन डॉलर की सहायता राशि

विश्व बैंक ने बुधवार को भारत में दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा की है। ये परियोजनाएं पंजाब में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और महाराष्ट्र में छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक डिजिटल सहायता मिलेगी। बता दें कि दोनों योजनाओं से मिलकर 60 लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद है।

POISE कार्यक्रम को मिली मंजूरी

Punjab Outcomes-Acceleration in School Education Operation (POISE) कार्यक्रम को 286 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता दी गई है। इस परियोजना का उद्देश्य पंजाब में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तकनीक का उपयोग कर सीखने के परिणामों की निगरानी और सुधार करना है।

शिक्षा क्षेत्र में आएगी नई क्रांति

विश्व बैंक द्वारा दिए गए इस परियोजना की मंजूरी से 13 लाख छात्रों का प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। 22 लाख से अधिक छात्रों का माध्यमिक शिक्षा में नामांकन होगा। 59 लाख बच्चों को प्रारंभिक बाल शिक्षा में सहायता मिलेगी। साथ ही, डिजिटल टूल्स की मदद से छात्रों के प्रदर्शन की ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे कक्षाओं में सीखने की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

महाराष्ट्र में होगा कृषि विकास

महाराष्ट्र प्रोजेक्ट ऑन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर (POCRA) फेज-II को 490 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी गई है। यह परियोजना राज्य में जलवायु-सहिष्णु कृषि को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक आधारित सटीक खेती के उपयोग को बढ़ाने पर केंद्रित है। 20 लाख से अधिक छोटे और सीमांत किसान, जिनमें 2.9 लाख महिलाएं शामिल हैं। छोटे किसानों की आय में 30% तक वृद्धि होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments