Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent News'72 घंटों में मरम्मत किए जाएं कांवड़ यात्रियों के मार्ग, कांवड़ियों पर...

’72 घंटों में मरम्मत किए जाएं कांवड़ यात्रियों के मार्ग, कांवड़ियों पर की जाए पुष्प वर्षा- CM योगी आदित्यनाथ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई को शुरू होने वाली सावन महीने की पवित्र कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े जिसके लिए 72 घंटे में डाक यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रा के सभी मार्गों को दुरुस्त किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिव भक्त कांवड़ियों का स्वागत शिकंजी इत्यादि से किया जाए साथ ही उनकी यात्रा के दौरान उन पर पुष्प वर्षा भी की जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “कहीं भी गंदगी या जलभराव नहीं होना चाहिए साथ ही पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर अच्छी रोशनी भी सुनिश्चित करें जिसके लिए अतिरिक्त ‘स्ट्रीट लाइट’ लगाई जाएं और ‘ट्रांसफार्मर’ की व्यवस्था की जाए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments