HomeCurrent Newsपाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी- विदेश मंत्री 

पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी- विदेश मंत्री 

दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे पास होंडुरास का नया दूतावास है। उन्होंने कहा कि होंडुरास उन देशों में से एक हैं जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के समय मजबूत एकजुटता व्यक्त की थी। मैं इसकी सराहना करता हूं।”

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और व्यवहार पूरी तरह से द्विपक्षीय होंगे। यह वर्षों से राष्ट्रीय सहमति है और इसमें बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी। पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक सूची है जिसे सौंपे जाने की आवश्यकता है और उन्हें आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा। वे जानते हैं कि क्या करना है। हम उनके साथ आतंकवाद के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

सिंधु जल समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित है और तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से नहीं रोका जाता। कश्मीर पर चर्चा के लिए एकमात्र मुद्दा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है, हम उस चर्चा के लिए तैयार हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments