Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकिसान नेताओं से मिला केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल, किसानों को दिया सरकार का प्रस्ताव

किसान नेताओं से मिला केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल, किसानों को दिया सरकार का प्रस्ताव

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य कई मांगों को लेकर किसानों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर पिछले 54 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। जिस कारण उनकी तबियत भी बिगड़ती जा रही है।

Image

इसी बीच आज केंद्रीय कृषि मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब पुलिस के साथ उनसे मिलने और बातचीत करने के लिए खनौरी बॉर्डर पर पहुंचा और किसानों से बातचीत की साथ ही केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का हाल भी जाना। साथ ही उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार की ओर से बातचीत का न्योता दिया।

केंद्र सरकार की ओर से आए प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रिय रंजन, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बता दें कि अब किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच 14 फरवरी को बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ सेक्टर 26 में बुलाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments