Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का कार में मिला शव, कुछ दिन...

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर का कार में मिला शव, कुछ दिन पहले मिली थी आतंकी धमकी

पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर आई है। यहां आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कार से एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव बरामद हुआ है। मृतक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ ​​कमल के रूप में हुई है। शव के साथ बरामद कार भी कंचन की ही है। कार उसके नाम पर रजिस्टर्ड है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंचन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी। साथ ही अश्लील कंटेंट को लेकर वह विवादों में घिरी रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थी। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। इंस्टाग्राम पर उसके 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। 7 महीने पहले आतंकी अर्श दल्ला ने अश्लील कंटेंट को लेकर कमल कौर को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

कार से आ रही थी बदबू

पुलिस ने बताया- जिस कार में शव मिला है, वह मंगलवार से ही घटनास्थल पर खड़ी थी। कार के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर छोड़ दिया गया। बाकी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद साफ हो जाएगी।

अर्श डल्ला का ऑडियो हुआ था वायरल

7 महीने पहले आतंकी अर्श दल्ला का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कमल कौर को धमकाता हुआ नजर आ रहा था। उसने कहा था- ये लड़की सोशल मीडिया पर बहुत गंदी पोस्ट करती है। इसकी वजह से पंजाब के युवा बिगड़ रहे हैं। इसके परिवार का एक भी सदस्य मर जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कोई तूफान नहीं आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments