Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsतरनतारन पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिफ्तार,  DGP गौरव यादव...

तरनतारन पुलिस ने एक नशा तस्कर को किया गिफ्तार,  DGP गौरव यादव ने दी जानकारी 

पंजाब सरकार का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान लगातार जारी है। इसी मुहिम के तहत पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में तारनतारन पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिफ्तार किया है जिसकी जानकारी खुद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दी।
डीजीपी गौरव यादव ने अपने पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि तारनतारन पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पास से 15 किलो हेरोइन भी बरामद की गई है।
बता दें कि आऱोपी पाकिस्तान और अमेरिका में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट्स से जुड़ा हुआ है जो विदेशी संचालकों के निर्देशो पर नशीला पदार्थों प्राप्त कर रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments