सिक्किम के CM ने बाढ़ में फंसने वाले पर्यटक वाहनों के चालकों को चेक सौंपे

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य में आई अचानक बाढ़ के दौरान उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटक वाहनों के चालकों को 20 हजार रुपये से अधिक के चेक सौंपे।

Sikkim में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि हिमनद झील पर बादल फटने के छह दिन बाद 78 लोग अब भी लापता हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Sikkim में स्थिति का जायजा लेने के बाद केंद्रीय दल दिल्ली रवाना

केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर सरन की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ से मची तबाही का जायजा लेने के बाद बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

Sikkim Flood: मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 142 लोग लापता

मृतकों में सेना के सात जवान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि 142 लोग अब भी लापता हैं, वहीं करीब 2,413 लोगों को बचा लिया गया है और वे राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं।

सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ में 14 लोगों की मौत, CM ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 23 सैन्यकर्मियों समेत 102 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।