Sikkim Flood: मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 142 लोग लापता

मृतकों में सेना के सात जवान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि 142 लोग अब भी लापता हैं, वहीं करीब 2,413 लोगों को बचा लिया गया है और वे राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं।

सिक्किम में अचानक आयी बाढ़ में 14 लोगों की मौत, CM ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 23 सैन्यकर्मियों समेत 102 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।