Sikkim Flood: मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हुई, 142 लोग लापता

सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक से आई बाढ़ के तीन दिन बाद, इसके जल प्रवाह वाले निचले इलाकों में मिले शवों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। मृतकों में सेना के सात जवान भी शामिल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि 142 लोग अब भी लापता हैं, वहीं करीब 2,413 लोगों को बचा लिया गया है और वे राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं।