पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा- प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पटियाला में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर

पंजाब के पटियाला में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां, शहर के नए बस स्टैंड के पास पीआरटीसी बस (PRTC) और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है।

पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन मिला

पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से शनिवार को ड्रोन बरामद किया गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब पुलिस के जवानों के साथ मेहंदीपुर गांव के पास गेहूं के एक खेत से ड्रोन बरामद किया।

ड्रोन डीजेआई मैट्रिस मॉडल-300 आरटीके किस्म का था।

पंजाब के लुधियाना में 2 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ, शराब और नकदी जब्त

पंजाब के लुधियाना में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, शराब, कीमती धातुएं और बेहिसाब नकदी जब्त की है।

पंजाब में दो आईएएस, 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शुक्रवार को जारी एक आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह ठिंड को राजस्व और पुनर्वास सचिव के रूप में तैनात किया गया है, जबकि हरबीर सिंह को पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है।

पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों में, लतीफ अहमद को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य), बठिंडा के पद पर तैनात किया गया है, जबकि सुखप्रीत सिंह सिद्धू को एडीसी (ग्रामीण विकास), मुक्तसर का प्रभार दिया गया है।

पीसीएस अधिकारी जगजीत सिंह को एडीसी (सामान्य), फरीदकोट नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश कुमार पोपली को एडीसी (सामान्य), फाजिल्का का कार्यभार सौंपा गया है। जिन पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया उनमें अमित सरीन, राजपाल सिंह, चरणदीप सिंह और हरकीरत कौर शामिल हैं।

पंजाब को ‘रंगला’ बनाने के लिए हमें सभी 13 लोकसभा सीटों की जरुरत है: AAP के सुप्रीमो केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवंत मान सरकार को गिराने के लिए आप के विधायकों को साधने की कोशिश का आरोप लगाया।

उन्होंने लोगों से पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आप को जिताने का आह्वान किया।

केजरीवाल ने कहा, ”हमें अपने लिए इन सीटों की जरूरत नहीं है बल्कि आपके परिवार के लिए अधिक काम करने और उन्हें अधिक समृद्ध बनाने के लिए जरुरत है। पंजाब को ‘रंगला’ बनाने के लिए हमें 13 सीटें चाहिए।”

कार्यक्रम में ‘आप’ ने नारा भी दिया- ”संसद विच भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते बढ़ेगी शान’’ (संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान)।

यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के लिए 8,000 करोड़ रुपये की राशि को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मान सरकार को गिराने के लिए उनके विधायकों से संपर्क साध रही है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कथित रूप से पंजाब के 8,000 करोड़ रुपये रोके हैं , जो बहुत सारा पैसा है। उन्होंने कहा कि इस धन से कितने स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण हो सकता है।

केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के लिए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की झांकी को कैसे अस्वीकार सकते हैं।

उन्होंने केंद्र और पंजाब के राज्यपाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हर दिन परेशान करने का भी आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब पंजाब में चारों ओर नकारात्मकता थी और कानून-व्यवस्था की समस्या थी, बिजली के बिल बढ़ रहे थे, बिजली कटौती हो रही थी और किसान तथा व्यापारी परेशान थे।

उन्होंने कहा, ”आज चारों ओर सिर्फ सकारात्मकता है। राज्य में उद्योगपति लौट रहे हैं, वे यहां उद्योग खोलना चाहते हैं। युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ होना बाकी है।”

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, इसलिए हमें पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें चाहिए।

पंजाब सरकार ने 2024-25 के लिए 2,04,918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया, जानिए बजट की बड़ी बातें

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,04,918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र पर ध्यान दिया गया है।

Punjab Budget Session : विधानसभा में CM भगवंत सिंह मान और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा की तीखी बहस

पंजाब विधानसभा का दूसरे दिन हंगामेदार रहा। बता दें विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सोमवार को बेहद गुस्से में देखे गए। वह विपक्ष पर इतना भड़क गए कि स्पीकर को चेयर से उठकर मामला शांत करवाना पड़ा। बताए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और सीएम भगवंत मान के बीच तीखी बहस हुई। दोनों के बीच तीखी बहस को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी।

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर को पंजाब के संगरूर में ऐहतियाती तौर पर उतारा गया

भारतीय वायुसेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर को रविवार को पंजाब के संगरूर जिले में एक “तकनीकी खराबी” के बाद ऐहतियाती तौर पर उतारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजे संगरूर के लोंगोवाल के ढाड्रियान गांव में एक खुले मैदान में उतरा।

उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्य और हेलीकॉप्टर, दोनों सुरक्षित हैं।

पंजाब में सड़क दुर्घटना में आप विधायक समेत पांच घायल

पंजाब के होशियारपुर जिले के घोगरा गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक करमबीर सिंह घुमन और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

करमबीर सिंह घुमन होशियारपुर जिले के दसुया से विधायक हैं।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब घुमन कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कार में तलवाड़ा शहर की ओर जा रहे थे। उनकी कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे।

दुर्घटना में घुमन के अलावा, उनके निजी सहायक शुभम, सुरक्षाकर्मी अमृतदीप सिंह, कार चालक जस्सा सिंह और दलजीत सिंह नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें दसुया के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि सभी घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।