Thursday, March 5, 2026
Home Current News पंजाब के AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत,  DMC...

पंजाब के AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत,  DMC अस्पताल में तोड़ा दम

Advertisement

MLA Gurpreet Gogi death: लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की शुक्रवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में DSP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। DMC इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम देर रात तक उनका इलाज करती रही, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मिली जानकारी के अनुसार विधायक गोगी एक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटे थे और अपने कमरे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी।