AAP ने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत दिल्ली के शाहदरा में अभियान शुरू किया

कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही आप ने चार सीटों – नयी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली – पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी की शेष तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

लोकसभा चुनाव: बिहार में NDA और इंडिया गठबंधन के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख 79 वर्षीय जीतन राम मांझी ने प्रदेश भाजपा प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू मंत्री श्रवण कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान जैसे सहयोगियों की उपस्थिति में आरक्षित गया सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

‘तमिलनाडु में परिवर्तन की बहुत बड़ी आहट, टूटेगा ‘इंडिया’ गठबंधन का सारा घमंड’: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेता अक्सर विपक्षी दलों के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘इंडी’ और ‘घमंडिया’ गठबंधन कहकर उस पर निशाना साधते रहे हैं। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस के बीच गठबंधन है और दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख घटक दल हैं।