लोकसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ में भाजपा का गढ़ कही जाने वाली छह सीट पर कांग्रेस की नजर

इन छह सीट में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कांकेर, सरगुजा तथा रायगढ़, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर-चांपा और सामान्य वर्ग की रायपुर तथा बिलासपुर सीट शामिल हैं।

BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्षी की महारैली पर उठाए सवाल

दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी की रैली को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि- ये लोकतंत्र बचाओं रैली नहीं है. ये परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओं रैली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जाकर LK Advani को किया भारत रत्न से सम्मानित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।

भाजपा के पास “आप” उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता का कोई जवाब नहीं: अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता कर ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने राहुल दादू, मंदीप हुड्डा और राकेश हुड्डा को पार्टी का पटका पहनकर आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ. मनीष यादव, जगबीर हुड्डा,… Continue reading भाजपा के पास “आप” उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता का कोई जवाब नहीं: अनुराग ढांडा

लालकृष्ण आडवाणी को आज मिलेगा ‘भारत रत्न’, PM मोदी और गृह मंत्री रहेंगे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करेंगी। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

BJP ने जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पंजाब की 6 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू को इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की 6 सीटों पर BJP ने उम्मीदवारों का किया एलान, हंसराज हंस को फरीदकोट से मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के 6 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है। BJP ने दिल्ली से सांसद हंसराज हंस को पंजाब के फरीदकोट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई, राजनाथ होंगे अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है।

समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओ पी धनखड़, अनिल एंटनी शामिल हैं।

भाजपा ने पिछले माह ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में ‘रथ’ भी रवाना किए थे।

भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की ‘योजना’ पर भी आधारित होगा।

सूत्रों के मुताबिक 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्‍लैब गिरे, जांच समिति गठित

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समिति बना दी है जो जांच करेगी और अगर कोई दोषी होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर और भाजपा नेता भूमि सिंह राणा कांग्रेस में शामिल

हरियाणा कांग्रेस में दो बड़े नेताओं की एंट्री हुई है। जगाधरी से पूर्व विधायक और जननायक जनता पार्टी के उपाध्यक्ष व यमुनानगर ईकाई के अध्यक्ष रहे अर्जुन सिंह गुर्जर ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ भाजपा नेता भूम सिंह राणा ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राणा हजकां की टिकट… Continue reading पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर और भाजपा नेता भूमि सिंह राणा कांग्रेस में शामिल