पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पुरोहित ने अपने त्याग पत्र में लिखा, “ व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।”

पुरोहित ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात चंडीगढ़ महापौर चुनाव में भाजपा की जीत के कुछ दिनों बाद हुई थी। महापौर चुनाव में तीनों पदों पर भाजपा को जीत मिली है। इन चुनावों में कांग्रेस- आम आदमी पार्टी गठबंधन को झटका लगा और उसने पीठासीन अधिकारी पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

पंजाब के राज्यपाल ने 2 धन विधेयकों को दी मंजूरी

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार द्वारा उन्हें भेजे गए दो धन विधेयकों को मंजूरी दे दी है। राजभवन के अधिकारियों ने बाबूशाही के विकास की पुष्टि की है। जिन दो विधेयकों को मंजूरी दी गई है उनमें पंजाब माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2023 और भारतीय स्टांप (पंजाब संशोधन) विधेयक… Continue reading पंजाब के राज्यपाल ने 2 धन विधेयकों को दी मंजूरी

पंजाब राजभवन में मनाया गया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का राज्य स्थापना दिवस

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की थीम के तहत राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का स्थापना दिवस पंजाब राजभवन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का आयोजन पंजाब राजभवन और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब… Continue reading पंजाब राजभवन में मनाया गया जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का राज्य स्थापना दिवस

आज से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, GST संशोधन से जुड़े दो बिल होंगे पेश

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम लिखे पत्र में जीएसटी संशोधन विधेयकों को मंजूरी देने में हो रही देरी पर आपत्ति जताते हुए पूछा था कि पंजाब विधानसभा से बिलों को मंजूरी मिलने में इतनी देरी क्यों हो रही है।

हालांकि इस संबंध में पंजाब वित्त विभाग का कहना है कि जल्द ही राज्यपाल को जवाब भेजकर उनकी आपत्तियां दूर कर दी जाएंगी।

Chandigarh में पंजाब कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा कि गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस की चंडीगढ़ में बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने चर्चा की।

राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का संगरूर दौरा, बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने संगरूर में मुनक के पास घग्गर इलाके का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र रद्द, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने किया रद्द

खबर पंजाब से हैं जहां बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुलाए गए विधानसभा सत्र को रद्द कर दिया है। बनवारी लाल पुरोहित ने 2 पेज का नोटिस जारी करते हुए विधानसभा के सत्र को  रद्द करने का फैसला किया है। विधानसभा के विशेष सत्र रद्द होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत… Continue reading पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र रद्द, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने किया रद्द