Wednesday, March 4, 2026
Home Current News T20 World Cup 2026: घर से निकलने से पहले पढ़ लें Delhi...

T20 World Cup 2026: घर से निकलने से पहले पढ़ लें Delhi Traffic Police की Advisory, कौन-कौन से रूट रहेंगे डायवर्ट ?

Advertisement

ICC T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार, 12 फरवरी को टीम इंडिया और नामीबिया के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत इस मुकाबले में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। साथ ही, इस मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां लागू

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि स्टेडियम के आसपास कई सड़कों पर शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। प्रभावित मार्गों में बहादुर शाह जफर मार्ग (ITO से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और राजघाट से JLN मार्ग शामिल हैं।

पुलिस ने लोगों को अलग रास्तों से जाने की सलाह दी है। टी20 वर्ल्ड कप के तहत 10, 12, 13, 16, 18 फरवरी और 1 मार्च को दिल्ली में मैच खेले जाएंगे, जिनके दौरान अलग-अलग समय पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम

स्टेडियम के पास केवल विशेष पार्किंग लेबल वाले वाहनों को प्रवेश मिलेगा। आम दर्शकों के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड के नीचे फ्री पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

DMRC ने बढ़ाई समय सीमा

DMRC ने मैच के बाद दर्शकों की सुविधा के लिए आखिरी मेट्रो ट्रेनों का समय बढ़ा दिया है। स्टेडियम के नजदीकी मेट्रो स्टेशन दिल्ली गेट (गेट 4, 5) और ITO (गेट 3, 4) हैं। अधिकारियों ने जाम से बचने के लिए मेट्रो को सबसे बेहतर विकल्प बताया है। भारत ने अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ 29 रन से जीता था और अब नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर ग्रुप में स्थिति मजबूत करना चाहेगा।