Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसुनीता विलियम्स की घर वापसी पर ब्रेक, NASA ने मिशन स्थगित किया

सुनीता विलियम्स की घर वापसी पर ब्रेक, NASA ने मिशन स्थगित किया

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने सुनीता विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापस लाने जा रहे अपने मिशन को तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया है। यह मिशन स्पेसएक्स के सहयोग से संचालित किया जा रहा था और इसे बुधवार को लॉन्च किया जाना था।

आखिरी समय में लॉन्चपैड पर तकनीकी समस्या सामने आने के कारण मिशन को रोक दिया गया। नासा के अधिकारियों ने बताया कि टीम इस समस्या का विश्लेषण कर रही है और जल्द ही एक नई लॉन्च तारीख की घोषणा की जाएगी। सुनीता विलियम्स, जो भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री हैं, इस मिशन का हिस्सा थीं और अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी के लिए तैयार थीं। उनकी यह उड़ान ऐतिहासिक मानी जा रही थी, क्योंकि वह नासा के नए कमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा बनी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments