Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsश्री अकाल तख्त साहिब ने हरजोत सिंह बैंस को किया तलब 

श्री अकाल तख्त साहिब ने हरजोत सिंह बैंस को किया तलब 

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने श्रीनगर में विवादास्पद कार्यक्रम को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और भाषा विभाग के निदेशक को तलब किया है।

दरअसल गुरु श्री तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस को लेकर श्रीनगर में पंजाब सरकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसको लेकर सिख संगत ने नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि इस मामले में गायक बीर सिंह ने बीते दिन माफी मांग ली है और बीते दिन वह श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश भी हुए थे।

कार्यक्रम को लेकर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह और पंजाब सरकार के भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए 1 अगस्त को होने वाली पांच सिंह साहिबान की बैठक में तलब किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments