SPG या NSG! कौन हैं भारत के सबसे खूंखार कमांडो? कैसे होती है भर्ती

देश के हर युवा का सपना होता है कि वे एनएसजी या एसपीजी किसी फोर्स को ज्वाइन करे. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एनएसजी और एसपीजी कमांडो में कौन ज्यादा पावरफुल होता है। बता दें दोनों ही फोर्सेज भारत के महत्वपूर्ण सुरक्षा बल में से एक है।

Oct 6, 2024 - 13:23
 29
SPG या NSG! कौन हैं भारत के सबसे खूंखार कमांडो? कैसे होती है भर्ती
SPG या NSG! कौन हैं भारत के सबसे खूंखार कमांडो? कैसे होती है भर्ती
Advertisement
Advertisement

देश के हर युवा का सपना होता है कि वे एनएसजी या एसपीजी किसी फोर्स को ज्वाइन करे. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि एनएसजी और एसपीजी कमांडो में कौन ज्यादा पावरफुल होता है। बता दें दोनों ही फोर्सेज भारत के महत्वपूर्ण सुरक्षा बल में से एक है। एसपीजी कमांडो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। जबकि एनएसजी आतंकवाद को खत्म करना और वीआईपी और वीवीआईपी शख्सियतों को सुरक्षा प्रोवाइड करना है। ये भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली कमांडोज में शुमार हैं। 

एनएसजी का गठन 22 सितंबर, 1986 को किया गया था। कमांडो इसे अपनी भाषा में Never Say Give Up भी कहते हैं। वहीं एसपीजी का गठन साल 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद किया गया था। बता दें एनएसजी और एसपीजी कमांडो की भर्ती डायरेक्ट नहीं की जाती है। एनएसजी कमांडो की नियुक्ति सशस्त्र बल जैसे CRPF, ITBP, BSF, CISF और भारतीय थल सेना से की जाती है, तो वहीं एसपीजी कमांडो की भर्ती भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों से की जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow