महाकुंभ 2025 के दौरान अचानक सुर्खियों में आई मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं और विवाद शुरू हो गए। हालांकि इन सबके बीच मोनालिसा का कहना है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं।
मोनालिसा ने सुनाई लव स्टोरी
मीडिया से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह फरमान को पिछले छह महीनों से डेट कर रही थीं और इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा। रिश्ते में गहराई आने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। मोनालिसा के मुताबिक, कम समय में ही उनका रिश्ता इतना मजबूत हो गया था कि उन्हें लगा यही सही समय है साथ जिंदगी शुरू करने का।

मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने केरल में शादी करने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें वहां का नयनार मंदिर बहुत पसंद आया। उनका कहना था कि केरल के लोग बेहद सरल और मददगार हैं, जिसकी वजह से उन्हें वहां काफी अपनापन महसूस हुआ।
फरमान ने रिश्ते पर रखी अपनी बात
फरमान खान ने भी इस रिश्ते को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने सिर्फ छह महीने तक डेट किया, लेकिन उन्हें लगा जैसे यह रिश्ता कई वर्षों पुराना हो। फरमान के शब्दों में, “ये छह महीने हमें 60 साल के प्यार जैसे लगे।” उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात शूटिंग के दौरान हुई थी। साथ काम करते-करते बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।


