Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsअमृतसर में कल शाम 4 बजे बजेगा सायरन, रात 10 बजे होगा...

अमृतसर में कल शाम 4 बजे बजेगा सायरन, रात 10 बजे होगा ब्लैकआउट- डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की हिदायतों के मद्देनजर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 7 मई को एक अभ्यास करवाया जा रहा है, जिसके तहत कल शाम 4 बजे एक सायरन बजेगा, जो हवाई हमले की सूचना का प्रतीक होगा।

डिप्टी कमिश्नर ने ऐसी स्थिति में लोगों को बचने का सुझाव देते हुए कहा कि कल या उसके बाद जब भी ऐसा सायरन बजेगा तो सभी लोग ऊंची इमारतों से बाहर निकलकर जमीन या भूमिगत बंकर में पहुंच जाएं। यदि वहां छत न हो तो उन्हें किसी पेड़ के नीचे या खुले में जाएं। इमारतों के अंदर रहने वाले लोग खिड़कियों, विशेषकर कांच की खिड़कियों से दूर रहें। साथ ही अपने रसोई गैस और बिजली कनेक्शन बंद कर दें तथा अपनी आवश्यकतानुसार पीने का पानी और भोजन का भंडारण पहले से ही कर लें।

उन्होंने बताया कि इन्हें सिविल डिफेंस द्वारा अभ्यास के लिए बजाया जा रहा है, ताकि इनकी कार्यक्षमता और ध्वनि की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार का ब्लैकआउट अभ्यास कल रात 10 बजे किया जाएगा। ब्लैकआउट के दौरान पूरे शहर की लाइटें बंद कर दी जाएंगी तथा जनता से भी आग्रह किया गया है कि वे इस दौरान अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि किसी कारणवश उन्हें लाइटें जलानी ही पड़े तो उन्हें अपनी लाइटें इस प्रकार चलानी चाहिए कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। इसके अलावा अंधेरा होने पर अपने आप चालू होने वाले सीसीटीवी कैमरों की लाइटें भी इस दौरान बंद कर दी जाएं, ताकि पूरे शहर में अंधेरा नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments