चुनाव आयोग ने गुरुवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR Announcement) की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को पत्र लिखकर उनसे SIR से संबंधित सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करने की अपील की है।
अप्रैल माह से शुरु हो सकती है SIR प्रक्रिया
पत्र में चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली, कर्नाटक और बाकी 22 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (SIR Announcement) प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही, आयोग ने यह भी याद दिलाया कि पिछले साल 24 जून को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें पूरे देश में SIR लागू करने का निर्देश दिया गया था।
चुनाव आयोग ने पहले चरण में बिहार में SIR करवाया था। इसके बाद, दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर 2025 से SIR प्रक्रिया जारी है। हालांकि, असम में SIR की जगह स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया 10 फरवरी को पूरी की गई थी।