Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsरोहित शर्मा की जगह अब वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान...

रोहित शर्मा की जगह अब वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे शुभमन गिल

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज अक्टूबर में खेलनी है, जिसके लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार खास बात यह है कि वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जिन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है।

इस संबंध में अहमदाबाद में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। इस दौरे के लिए चुने गए वनडे स्क्वाड में सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल हैं, जो मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने बैठक के दौरान यह विचार किया कि शुभमन गिल को वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम की कप्तानी दी जाए। इस पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की गई है।

शुभमन गिल वर्तमान में भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान हैं और वनडे व टी20 में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ की थी और हाल ही में घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में भारी मात दी है। शुभमन आईपीएल में भी गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं।

वहीं, रोहित शर्मा 2021 से वनडे टीम के नियमित कप्तान थे। उन्होंने अब तक 56 वनडे मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जिसमें टीम ने 42 जीत, 12 हार, 1 टाई और 1 बिना परिणाम वाले मैच खेले हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2018 और 2023 के एशिया कप खिताब जीते और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेला, लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments