Tuesday, March 3, 2026
Home Current News नए साल में महिलाओं को झटका! फ्री पिंक टिकट होगी बंद, नहीं...

नए साल में महिलाओं को झटका! फ्री पिंक टिकट होगी बंद, नहीं कर पाएंगी बसों में ‘फ्री’ सफर 

Advertisement

नए साल (2026) पर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा के नियमों में बदलाव करने जा रही है। दरअसल, रेखा सरकार दिल्ली में पिछले कुछ सालों से चल रही पिंक टिकट की व्यवस्था पूरी तरह बंद करने जा रही है, हालांकि इसकी जगह ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत करने जा रही है जिसको आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा।

किसका नहीं बनेगा ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली पते वाला आधार कार्ड अनिवार्य होगा। यह कार्ड 12 साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियों और महिलाओं को जारी किया जाएगा। इस नए नियम के तहत इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा, जिससे बाहर से आने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगी।

हर महीने लगभग 2 करोड़ महिलाएं दिल्ली की बसों में करती हैं सफर
एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में हर महीने करीब 2 करोड़ महिलाएं फ्री सफर करती हैं। सरकार का कहना है कि इस नए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ में यात्री की पहचान से जुड़ी जानकारी दर्ज होगी, जिससे फर्जी लाभार्थियों पर लगाम लगाई जा सके, इसके लागू होने से मुफ्त यात्रा योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा और अनावश्यक खर्च भी घटेगा।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के अलावा 2 अन्य कार्ड लागू करने की तैयारी
दिल्ली सरकार सिर्फ महिलाओं की फ्री यात्रा के नियमों में ही बदलाव नहीं करने जा रही है,बल्कि तीन अन्य तरह के स्मार्ट कार्ड लाने की तैयारी में है। पहला ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ जो कि महिलाओं के लिए जारी होगा। तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और मौजूदा बस पास धारकों के लिए स्पेशल स्मार्ट कार्ड और आम यात्रियों के लिए जनरल स्मार्ट कार्ड इस कार्ड को दिल्ली मेट्रो कार्ड की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने स्मार्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।