Tuesday, March 3, 2026
Home Current News शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा को पार्टी से...

शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा को पार्टी से निकाला 

Advertisement

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा के बेटे जगदीप सिंह चीमा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

डॉ. चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि जगदीप चीमा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है।

अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा की 'X' हैंडल पर पोस्ट

बता दें कि जगदीप चीमा पार्टी के महासचिव थे और उन्होंने फतेहगढ़ साहिब से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था… उन्होंने जत्थेदारों को हटाने के फैसले का भी विरोध किया था।