Wednesday, March 4, 2026
Home Current News झारखंड में ट्रेन हादसा, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे 

झारखंड में ट्रेन हादसा, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे 

Advertisement

झारखंड के जमशेदपुर में सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल की कई बोगियां पटरी से उतर गईं जिसके बाद डीरेल हुए डब्बे बगल में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गए। बता दें कि इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर है।

यह हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं और घटनास्थल पर राहत बचाव का काम जारी है। इस हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।