Tuesday, March 10, 2026
Home मनोरंजन सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल के...

सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत स्थिर

Advertisement

सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल के ICU में भर्ती

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और हिंदी सिनेमा के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही सलमान खान को पिता की सेहत के बारे में जानकारी मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। फिलहाल सलीम खान की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अस्पताल में चिंतित नजर आए सलमान

लीलावती अस्पताल से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उनका चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है। अस्पताल परिसर में उनके आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। इस दौरान सलमान काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में नजर आए।

वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

परिवार के सदस्य भी पहुंचे अस्पताल

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचने लगे। सलमान खान के बाद उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री लीलावती अस्पताल पहुंचे। दोनों ही गंभीर और चिंतित दिखाई दिए।

अलवीरा को कार से उतरते ही तेजी से अस्पताल के अंदर जाते देखा गया। इसके अलावा बेटे अरबाज खान सहित परिवार के कई अन्य सदस्य भी सलीम खान का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।

स्वास्थ्य की स्थिति: अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर के अनुसार, उनकी हालत स्थिर (stable) है, लेकिन उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में करीब से निगरानी (close observation) में रखा गया है।

भर्ती का कारण: रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया था। इससे पहले उन्हें अचानक चक्कर आने (giddy) की शिकायत हुई थी।

Read more: 

द्वारका में ‘फन रील्स’ बनाने निकले नाबालिग ने ली युवक की जान, मां ने लगाई सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार