पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और वहां से छुट्टी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उनके मुख्यमंत्री बदलने की जो अफवाहें फैली, उन पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ये पूरी तरह गलत और फर्जी खबरें हैं।
उन्होंने बताया कि जब वे अस्पताल में भर्ती थे, तब सोशल मीडिया पर 4-4 मुख्यमंत्री बदलने और उन्हें हटाए जाने की अफवाह फैलाई गई।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ऐसा केवल व्यूज बढ़ाने के लिए किया जा रहा है और उनकी पार्टी में कोई गुटबाजी भी नहीं है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी आकर कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री नहीं बदले जाएंगे।
मुख्यमंत्री मान ने लोगों से भी ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है और कहा कि वे ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए हैं जो फर्जी खबरें फैलाते हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य और अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी भी दी और वर्तमान में बाढ़ राहत कार्यों के लिए उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई।
