Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsबजट 2025 : झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए 696 करोड़ आवंटित- CM...

बजट 2025 : झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए 696 करोड़ आवंटित- CM रेखा गुप्ता 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान घोषणा झुग्गी झोपड़ियों के विकास के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों के विकास पर जोर दिया जा रहा है जिसके लिए सरकार ने इस बजट में 696 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं ताकि ऐसे इलाकों में भी मूलभूत सुविधाएं मिल सके।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बजट को महिला सशक्तिकरण वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला समृद्धि योजना को 5100 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई है साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान घोषणा करते हुए बताया कि अब दिल्ली में भी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा।
सीएम गुप्ता ने इस बजट को “आम जनता का बजट” बताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने इस बजट को तैयार करने के लिए विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए हैं, जिसमें लगभग 10,000 लोगों के विचार शामिल हैं।
बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के साथ बजरंग बली से आशीर्वाद लिया। यह बजट दिल्ली में भाजपा सरकार का 27 सालों बाद पहला बजट है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments