JJP नेता रवींद्र सैनी का हत्यारोपी रोहित गिरफ्तार, जानें विदेश से संचालित किस गैंग से है उसका लिंक?

Jul 28, 2024 - 12:54
Jul 28, 2024 - 12:55
 21
JJP नेता रवींद्र सैनी का हत्यारोपी रोहित गिरफ्तार, जानें विदेश से संचालित किस गैंग से है उसका लिंक?
JJP नेता रवींद्र सैनी का हत्यारोपी रोहित गिरफ्तार, जानें विदेश से संचालित किस गैंग से है उसका लिंक?

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के हिसार में हुई जेजेपी नेता औक महिंद्रा शोरूम के मालिक रवींद्र सैनी की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराने वाला मुख्य आरोपी रोहित को एसटीएफ थाइलैंड से गिरफ्तार करने के बाद भारत वापस ले लाई है। जांच में सामने आया है कि रोहित बालसमंद गांव का रहने वाला है और काला खैरमपुरिया गैंग के सदस्यों को हथियार और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाता था। इसी ने महेंद्रा शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

वारदात के बाद गया था थाइलैंड

हिसार में महिंद्रा शोरूम के मालिक रवींद्र सैनी की हत्या करवाने वाले राकेश उर्फ काला खैरमपुरिया विदेश में रहकर अपना गैंग चला रहा था। रोहित इसी गैंग से जुड़ा है। आरोपी रोहित हिसार में वारदात को अंजाम देने के बाद थाईलैंड चला गया था और खैरमपुरिया के साथ रहता था। इस मामले में काला खैरमपुरिया को हरियाणा एसटीएफ ने पहले ही थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया था। उसे भी एसटीएफ विदेश से लेकर आई थी। खैरमपुरिया इन दिनों पुलिस रिमांड पर है।

पांच करोड़ की मांगी थी फिरौती 

बता दें कि हिसार में महिंद्रा शोरूम के मालिक पर कुछ दिन पहले तीन मोटरसाइकिल पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इससे पहले महिंद्रा शोरूम के मालिक से काला खेरामपुरिया हिमांशु भाऊ के नाम पर पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow