विदेश भेजने के नाम पर ठगी में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा गिरफ्तार, सोने के बिस्कुट और लाखों की नकदी हुई बरामद

Jul 28, 2024 - 12:50
Jul 28, 2024 - 13:51
 447
विदेश भेजने के नाम पर ठगी में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा गिरफ्तार, सोने के बिस्कुट और लाखों की नकदी हुई बरामद
विदेश भेजने के नाम पर ठगी में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा गिरफ्तार, सोने के बिस्कुट और लाखों की नकदी हुई बरामद

चंडीगढ़:

विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के आरोप में मोहाली पुलिस ने पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्ण सरगोता और उनके बेटे कुनाल को गिरफ्तार किया है। मोहाली के थाना फेज-11 की पुलिस ने गिरफ्तारी के समय दोनों के पास से 500 ग्राम सोने के बिस्कुट, सात लाख की नकदी और एक लग्जरी कार भी बरामद की है। मामले में पुलिस अपर्णा के पति संजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मोहाली थाना फेज-11 के एसएचओ गननदीप सिंह ने बताया कि करीब ढाई से तीन करोड़ रुपए की ठगी सामने आई थी। इन पर 25 और मुकदमे दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार किए गए मां-बेटे को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले में शामिल कईं और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। 

इमीग्रेशन का खोला था ऑफिस

पुलिस के अनुसार अपर्णा ने अपने पति संजय के साथ मिलकर सेक्टर 105 में इमीग्रेशन का दफ्तर खोला हुआ था। जहां पर विदेश जाने वाले लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते थे। इस दौरान वह लोगों से लाखों रुपए ले लेते थे। लेकिन बाद में वह उन्हें विदेश भेजना तो दूर उनका फोन तक नहीं उठाते थे। लोग लगातार परेशान होते थे। उनकी ठगी के शिकार कई लोग थाने पहुंचे थे। इसके बाद केस दर्ज हुआ थ।

ठगी के पैसों से खरीदे थे सोने के बिस्कुट

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी के पैसे से आरोपी महिला ने आधा किलो सोने के बिस्कुट खरीदे हुए थे। उससे 100-100 ग्राम के बिस्कुट बरामद हुए हैं। सात लाख रुपए नकद व फोर्ड इको स्पोर्ट कार भी बरामद हुई है। वहीं, अब पुलिस उनके बैंक अकाउंट और प्रॉपर्टी का पता लगाने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पैसों की रिकवरी के लिए आरोपियों की पॉपर्टी को अटैच करवाया जाएगा, जिससे पीड़ित लोगों को इंसाफ मिल सके। 

वकील रहते बनी थी मिसेज चंडीगढ़

पुलिस के मुताबिक अपर्णा पेशे से वकील थीं। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था। पति के साथ मिलकर दफ्तर खोला था। डेराबस्सी की एक महिला ने आरोप लगाए थे उसने अपने पति का नाम ईएस जोसफ बताकर चंडीगढ़ के सेक्टर-26 के एक निजी स्कूल में एडमिशन दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए और इन्वेस्टमेंट के नाम पर 16 लाख की ठगी की थी। वही, वह एडवोकेट होने की धमकी देकर कोर्ट में झूठा मुकदमा चलाने की धमकी देती थी। वही लोगों पर रौब जमाने के लिए लग्जरी कारों का प्रयोग करती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow